JanjgirChampa Big News : पंचायत सचिव गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तत्कालीन सरपंच फरार, अकलतरा पुलिस कर रही तलाश, …ये है पूरा मामला… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव के तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को 25 लाख रुपये गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की एक अन्य आरोपी तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी. जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपये के गबन करने का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद, अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इधर, पुलिस ने तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!