JanjgirChampa FIR : नवागढ़ में विधायक प्रतिनिधि और पार्षद के बीच में हुई मारपीट, दोनों के खिलाफ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ में विधायक प्रतिनिधि डालेश्वर साहू और पार्षद गौरीशंकर साहू के बीच में आपसी विवाद में मारपीट हुई है. मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट में नवागढ़ के डालेश्वर साहू ने बताया है कि वह वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि है. वह अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहा था. उसी समय गौरीशंकर साहू ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. पुलिस ने मारपीट करने वाले पार्षद गौरीशंकर साहू के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

दूसरी रिपोर्ट में नवागढ़ के वार्ड नंबर 10 के पार्षद गौरीशंकर साहू ने बताया है कि वह बस स्टैंड से हार्वेस्टर का पैसा वसूल कर वापस आ रहा था. रास्ते में डालेश्वर साहू ने आकर कुछ काम नहीं कर रहे हो कहकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गाली देने लगा. फिर उसके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले डालेश्वर साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!