JanjgirChampa Arrest : झपटमारी के मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने झपटमारी के मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिला शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी का ब्रेसलेट और सोने की बाली जब्त किया है, जिसकी कीमत 8 हजार रुपये है. सभी आरोपी दिलीप कुर्रे, विक्रम कुर्रे, शैलेन्द्र कुर्रे, सरस्वती कुर्रे, गंगोत्री कुर्रे, बलौदा के काठापाली गांव के निवासी है.

 



पुलिस के मुताबिक, भिलाई गांव के रहने वाले दीपक खूंटे ने रिपोर्ट लिखाई कि 18 अगस्त 2024 को काठापाली में उसका रास्ता रोककर उसकी जेब से सोने की बाली, चांदी के ब्रेसलेट लूट लिए और उसके साथ मारपीट की, फिर सभी आरोपी फरार हो गए थे. मामले में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 304(1), 115(2), 126(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इसके बाद आरोपी दिलीप कुर्रे, विक्रम कुर्रे, शैलेन्द्र कुर्रे, सरस्वती कुर्रे, गंगोत्री कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Teacher Death : सड़क हादसे में शिक्षक की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस...
error: Content is protected !!