JanjgirChampa Flood : रिंगनी-कुकदा नाला उफान पर, पुल के ऊपर 2 फ़ीट बह रहा पानी, मौके पर पुलिस और DDRF की टीम तैनात, मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लगातार 5 दिनों की बारिश नदी-नाले उफान पर है. जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी-कुकदा नाला भी उफान पर है और पुल के ऊपर 2 फ़ीट पानी बह रहा है. सुबह के वक्त जान जोखिम में डालकर लोग, नाला को पार कर रहे थे. फिर सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस और DDRF की टीम पहुंची, यहां दोनों ओर बेरिकेड्स कर लोगों के आवागमन को रोका गया. नाला के पुल ऊपर पानी आने के बाद शिवरीनारायण-जांजगीर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित है. लोगों को मार्ग बदलकर जिला मुख्यालय जांजगीर आना पड़ा है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

इधर, एसपी विजय पांडेय ने बताया कि बारिश और बाढ़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट है. रिंगनी में नाला उफान पर है, जहां पुल के ऊपर पानी आने के बाद पुलिस बल के साथ DDRF की टीम को तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!