JanjgirChampa Bike Thief : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 10 बाइक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, …इन जिलों में की थी बाइक की चोरी…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है और चोरी की 10 बाइक के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जब्त बाइक की कीमत 8 लाख है. इन चोरों ने जांजगीर-चाम्पा के अलावा रायपुर, सक्ती, रायगढ़, कोरबा जिले से बाइक की चोरी की थी. एक आरोपी रोशन भट्ट, रायगढ़ जिले का है तो दूसरा आरोपी प्रमोद चौहान, कोरबा जिले का है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, चाम्पा में रेलवे स्टेशन के आसपास से बाइक की चोरी हुई थी. जांच में चाम्पा पुलिस को CCTV फुटेज मिला. इसके आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ और पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 2 आरोपी रोशन भट्ट, प्रमोद चौहान को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!