Akaltara FIR : अकलतरा के रामसागर तालाब के पास युवक से मारपीट करने वाले एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के रामसागर तालाब में पास युवक फरहाज खान से साहिल खान और उसके साथी ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले एक नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड नंबर 8 निवासी फरहाज खान ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ताजिया प्रोग्राम से वापस आ रहा था. अकलतरा के रामसागर तालाब के पास पहुंचा था कि साहिल खान और उसके साथी ने गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. पुलिस ने मारपीट करने वाले साहिल खान और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!