Champa Arrest : फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को प्रताड़ित करने और अवैध वसूली की फिराक में चाम्पा आए 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने और अवैध वसूली की फिराक में चाम्पा आए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 युवती शामिल है. आरोपियों ने पहले लड़के को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उससे अवैध वसूली की फिराक में थे. आरोपी युवक अर्जुन मिंज, जशपुर जिले का निवासी है, जो अभी कोरबा में रह रहा है, वहीं आरोपी युवती कोरबा जिले की निवासी है.

 



पुलिस के मुताबिक, चाम्पा निवासी युवक ने चाम्पा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि 2024 में कोरबा जिले की रहने वाली लड़की से सोशल मीडिया में उसकी पहचान हुई थी. फिर दोनों की बीच मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई. फिर लड़की ने लड़के को भरोसे में ले लिया और लड़के से उसकी फोटो और वीडियो मांग लिया. फिर लड़की, लड़के को ब्लेकमेल करने लगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

इससे लड़का मानसिक और शारारिक रूप से परेशान हो गया था. लड़के को आरोपियों द्वारा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठना चाह रहे थे और अवैध वसूली के लिए 2 युवती और 1 युवक, चाम्पा पहुंचे थे, जहां से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!