Nawagarh Big News : सिऊंड़ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 17 वर्षीय लड़के की हुई मौत, स्कूल की तरफ गया था घूमने

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सिऊंड़ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 17 वर्षीय लड़के शिवा धीवर की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, सिऊंड़ गांव का 17 वर्षीय शिवा धीवर, घर से गांव के शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल की तरफ घूमने गया था, तभी बारिश शुरू होने के बाद वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. सूचना के बाद मौके पर डायल 112 के आरक्षक राम सरकार कश्यप, चालक संतोष दास और 108 की टीम पहुंची और 17 वर्षीय लड़के को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने शिवा धीवर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!