Birra Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले 2 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 60 पाव देशी शराब सहित घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले 2 आरोपी सुरंगी केंवट और जीवन लाल केंवट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरंगी केंवट और जीवन लाल केंवट, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरंगी केंवट और जीवन लाल केवट के कब्जे से 60 पाव देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी सुरंगी केवट और जीवन लाल केवट के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!