Nawagarh Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, 2022 में नाबालिग लड़की को भगा ले गया था आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजमल भील को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजमल भील के खिलाफ 363, 366, 376(2), पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि 21 जुलाई 2022 को उसकी नाबालिग लड़की स्कूल जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, जिसके शाम तक वापस नहीं आने पर आसपास खोजबीन की गई थी, फिर पता चला कि अज्ञात युवक ने भगा ले गया है. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई थी. इसके बाद, पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने इंदौर से आरोपी राजमल भील के कब्जे से नाबालिग लड़की बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!