Sakti News : सावन के दूसरे सोमवार को तुर्रीधाम पहुंचे महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सक्ती. धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में सावन के दूसरे सोमवार को महामंडलेश्वर राजेश्री महंत राम सुंदर दास दर्शन करने पहुंचे. मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. यहां महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

 



आपको बता दें, इस तुर्रीधाम मंदिर का स्थापत्य अनोखा है. यह शिवलिंग पूर्वाभिमुख है. इसके चारों ओर मंडप बनाया गया है. गर्भगृह मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से 8 फीट की गहराई पर है. इस तुर्रीधाम की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके गर्भगृह में एक प्राकृतिक जलस्त्रोत है, जो निरंतर शिवलिंग पर गिरते रहता है. यह जलस्त्रोत अनादि काल से अनवरत बहता हुआ आ रहा है. इसी जलस्रोत के नीचे ही प्राचीन शिवलिंग स्थापित है, जिस पर सदैव ही प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल अभिषेक होता रहता है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि आखिर जलधारा कहां से बह रही है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!