JanjgirChampa Protest : हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर तालाबंदी, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और BEO, 3 घण्टे तक स्कूल में रही तालाबंदी, फिर मिला ये आश्वासन…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के सिऊंड़ गांव के हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर तालाबंदी की गई. यहां अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की. साथ ही, पढ़ाई प्रभावित होने से सभी नाराज हैं, क्योंकि आवेदन पर ध्यान नहीं दिया गया और अभिभावकों, छात्र-छात्राओं को आंदोलन करना पड़ा. घटना की जानकारी के बाद नायब तहसीलदार पंकज राम और BEO भूपेंद्र कौशिक पहुंचे. फिर शिक्षक की पोस्टिंग का आश्वासन दिया गया और इस तरह 3 घंटे बाद मामला शांत हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

आपको बता दें कि लंबे समय से हाईस्कूल में शिक्षक की कमी है. इससे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अभिभावक भी परेशान थे. इसके बाद सभी का गुस्सा फूटा और स्कूल में ताला जड़ दिया. फिलहाल, शिक्षक की पोस्टिंग का आश्वासन दिया गया है और 3 घंटे बाद मामला शांत हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!