JanjgirChampa News : डीईओ ने 11 शिक्षकों को हायर सेकेंडरी स्कूल मालखरौदा में पदस्थ करने दिए आदेश, तालाबंदी के बाद छात्र-छात्राओं ने खत्म किया आंदोलन

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती डीईओ बीएल खरे ने हायर सेकंडरी स्कूल मालखरौदा में 11 शिक्षकों को पदस्थ करने आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद स्कूल के गेट पर तालाबंदी करने वाले छात्र-छात्राओं ने आंदोलन खत्म कर दिया है.

 



आपको बता दें, छात्र-छात्राओं ने स्कूल में शिक्षकों की समस्या को लेकर 13 जुलाई को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी दी थी कि 14 जुलाई को शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो स्कूल के गेट पर तालाबंदी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

आज छात्र छात्राओं ने 11 बजे से स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद सक्ती डीईओ बीएल खरे ने मौके पर पहुंचकर 11 शिक्षकों को पदस्थ करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए. डीईओ ने 11 शिक्षकों को मालखरौदा के स्कूल में पदस्थ करने आदेश जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!