JanjgirChampa Accident : अनियंत्रित होकर गिरे बाइक, बाइक सवार, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा शख्स घायल, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चांपा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए. हादसे में बुजुर्ग पंचराम बिंझवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा बहादुर बिंझवार घायल हुआ है. मामले की जांच बलौदा पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, बाइक में बहादुर बिंझवार और पंचराम बिंझवार, कंडरा गांव से पंतोरा जा रहे थे, तभी पुरैना गांव पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर गए. हादसे में पंचराम बिंझवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बहादुर बिंझवार घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!