JanjgitChampa Flood : जमड़ी नाला में पुल के ऊपर पानी आने के बाद सिवनी-बहेराडीह मार्ग पिछले 24 घण्टे से ज्यादा वक्त से बंद

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के जमड़ी नाला में पुल के ऊपर पानी आने के बाद सिवनी-बहेराडीह मार्ग पिछले 24 घण्टे से ज्यादा वक्त से बंद है और अनेक गांवों का सम्पर्क टूट गया था. कल लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे थे, फिर आज होम गार्ड तैनात किया गया है, ताकि कोई भी अनहोनी ना हो. एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि पुलिस अलर्ट है और होम गार्ड की मौजूदगी के बाद लोगों को अब आने-जाने नहीं दिया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

जिले में लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर है, वहीं सिवनी-बहेराडीह मार्ग पर जमड़ी नाला का पुल बहुत नीचे होने से अधिततर डूब जाता है और बारिश में आए दिन मार्ग बंद रहता है. अभी भी लगातार बारिश के बाद 24 घण्टे से मार्ग जाम है और कई गांवों का सम्पर्क भी टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!