JanjgirChampa Big News : शिवरीनारायण के वार्ड 15 में 20 से ज्यादा घरों में पानी घुसा, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड 15 में 20 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया. नगर पंचायत द्वारा गलत तरीके से नाली निर्माण करने का खामियाजा यहां के लोगों को भोगना पड़ रहा है. बारिश के साथ ही मुख्य नाली का गंदा पानी, 15 वार्ड के घरों में घुसता है. यहां पहले अध्यक्ष राहुल थवाईत और पार्षद अंकुर गोयल पहुंचे, फिर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भी वार्ड का निरीक्षण किया और सीएमओ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

घर में पानी भरने के बाद वार्ड 15 से बुजुर्ग महिला का रोते हुए वीडियो सामने आया है, जो बेहद ही मार्मिक है. वार्ड के लोगों को बारिश के पहले गन्दा पानी घर में घुसने की समस्या झेलनी पड़ रही थी, अब बारिश के बाद बरसाती पानी का जमाव हो रहा है, जो घरों में घुस गया है. इस तरह वार्ड 15 के लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है और नगर पंचायत के अधिकारी, इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!