Malkharouda News : चारपारा में ‘पर्यावरण जनजागरूकता’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे हुई शामिल, स्कूल परिसर और पंचायत भवन में किया पौधरोपण, जिला पंचायत सदस्य ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

मालखरौदा. चारपारा में ‘पर्यावरण जनजागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे मौजूद रही. कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लकेश्वरी लहरे, चंद्रपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह, हेम यादव, पालूराम भारद्वाज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता, मितानिन दीदीयों, महिला समूह और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर और पंचायत भवन में पौधरोपण किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे ने कहा कि धरती पर रहने वाले सभी जीवों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है. पौधरोपण अभियान को गति देने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है. पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी से सरकारी भूमि के साथ-साथ अपनी निजी भूमि पर भी पेड़ लगाने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!