Janjgir Murder Arrest : पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से हुआ था कत्ल… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे अर्जुन चौहान की लाश सड़क किनारे मिली थी. शराब पीने के बाद आपस में विवाद हुआ था और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था. मामले में पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पुलिस के अनुसार, सिवनी गांव में लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी. इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, फिर नैला उपथाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई. इस तरह हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!