JanjgirChampa Death : नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के चंदनिया गांव में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, चंदनिया गांव का 19 वर्षीय युवक अर्जुन मवार, तालाब में नहाने गया था. उसे मिर्गी की बीमारी थी. इस तरह तालाब में नहाते वक्त वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. उसे लेकर परिजन, बलौदा अस्पताल पहुंचे थे. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!