Champa Loot Arrest : बाजार सामान खरीदने जा रहे युवक से लूटपाट करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस के सिवनी गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने बाजार सामान लेने जा रहे युवक से लूटपाट करने वाले आरोपी को सिवनी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट किए मोबाइल और रुपए 200 रुपए को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक ने 27 जुलाई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह नवापारा गांव से सिवनी गांव का बाजार जा रहा था. रेलवे फाटक के पास पहुंचा हुआ था. इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ के द्वारा पीड़ित युवक से गाली गलौज, मारपीट कर मोबाइल और 1800 रूपये को लूट लिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

इधर, पुलिस ने लूटपाट करने वाले आरोपी दिनेश कुमार बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!