Sakti Bike Thief : तुर्रीधाम मेला घूमने गए युवक की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ नगरदा थाना में केस दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के तुर्रीधाम मेला घूमने गए युवक की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव के समीर यादव ने बताया कि वह उसकी मां और उसके बुआ के लड़के की बाइक से तुर्रीधाम मेला घूमने गए थे, जहां बजरंग बली के मंदिर के पीछे बाइक को खड़ी करके मेले में घूमने चले गए थे. वापस आकर देखने पर वहां पर बाइक नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. इधर, नगरदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!