JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रोहित कुमार दास को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित दास के खिलाफ BNS की धारा 137 (2), 64 (2), (M), पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी रोहित दास, बिहार के चौथम थाना क्षेत्र के नीरपुर का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि 2 मई को उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर टीम की मदद से नवागढ़ पुलिस ने बिहार से आरोपी रोहित दास के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी युवक रोहित दास को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!