Akaltara Thief : कोटमीसोनार गांव में 25 हजार रुपये के जेवरात की चोरी, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से अज्ञात चोरों ने 25 हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव की महिला अहिल्या बाई पटेल ने अपने पुराने सोने-चांदी के जेवरात को उसके माता-पिता के घर में रखी थी. बाद में, वह जेवरात को देखने गई तो पेटी का ताला टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने उसके जेवरात की चोरी कर ली थी. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!