Korba Big News : नवजात हाथी की हुई मौत, जिले में 2 दिन पहले करंट से हाथी की हुई मौत

कोरबा. कोरबा वन मण्डल के पसरखेत रेंज के बगधरीडांड़ जंगल में हथिनी ने एक नवजात हाथी को जन्म दिया, जिसकी निमोनिया की वजह से मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने नवजात हाथी का अंतिम संस्कार कर दिया है.

 



वन विभाग को जानकारी मिली थी कि बगधरीडांड़ की जंगल में हथिनी ने नवजात हाथी को जन्म दिया है. लेकिन, नवजात हाथी काफी कमजोर है, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के उपचार की कोशिश में जुट गई. लेकिन हथनी ने टीम को नवजात के पास जाने से रोकने लगी और चिंघाड़ मारने लगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : मंदिर की भूमि का अनधिकृत पंजीयन कर तीन वर्षों तक किया धान विक्रय, ₹2.20 लाख की बोनस राशि के अनियमित आहरण का मामला, संबंधित कृषक, समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी...

कई घण्टें बित जाने के बाद हाथी का ईलाज शुरू किया गया. पता चला कि हाथी को निमोनिया हो गया है. टीम की कई कोशिशों के बाद भी हाथी की मौत हो गई, जिसका वन विभाग की टीम ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : लापता महिला की लाश मिली, 22 नवंबर को जंगल गई थी महिला, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!