Sakti Arrest : फगुरम चौकी पुलिस ने महुआ शराब के साथ 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. डभरा के फगुरम चौकी पुलिस ने महुआ शराब का परिवहन करने वाले आरोपी युवक देवधर सांडे को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी देवधर सांडे के खिलाफ BNS की धारा 34 (2), 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी युवक, मालखरौदा क्षेत्र के जमगहन गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक महुआ शराब, लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है. जिसे फगुरम चौकी पुलिस ने बरतुंगा के छोटे नहर पुल के पास घेराबन्दी करके आरोपी युवक देवधर सांडे के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब और बाइक को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : गोह के शिकार के बाद युवकों की एक गलती ने पहुंचाया जेल, शिकार का युवकों ने वीडियो बनाया, फिर ऐसा कुछ हुआ कि वन विभाग के राडार पर आ गए, 5 युवक गिरफ्तार...
error: Content is protected !!