Sakti Murder Arrest : नग्न कर कपड़े से बांधकर घसीटते हुए रॉड, डंडे से पिटाई कर हत्या करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. डभरा पुलिस ने नग्न कर कपड़े से बांधकर घसीटते हुए रॉड, डंडे से पिटाई कर हत्या करने वाले 9 आरोपियो को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 333(B), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2), 351(3) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, महिला कांति बाई साहू ने बताया कि घर में उसके पति सर्वदास महंत और उसका बेटा विमल महंत थे. इस दौरान पीला दास महंत, रोहितदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत ने डंडा, रॉड उसके घर अंदर घुसकर उसके पति सर्व दास महंत के साथ पिटाई की. यहां उसने और उसके बेटे ने बीच-बचाव किया तो दोनों से भी मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

इस वक्र पति सर्व दास महंत के कपड़ों को फाड़कर उसे बांधकर घसीटते हुए रॉड, डंडे से पिटाई कर घर के पास छोड़ दिये थे. इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने सर्वदास को मृत घोषित कर दिया. उसके बेटे विमल को सिर और आंख में चोट आई है. फिर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था. जाच के दौरान पुलिस ने हत्या करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!