Sheorinarayan News : नगर सेना में दुरपा गांव के गरीब परिवार की बेटी का हुआ चयन, कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता, पिता चलाते हैं मालवाहक गाड़ी, तुस्मा के युवा चिरंजीव साहू ने दी ट्रेनिंग

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के दुरपा गांव के गरीब परिवार की बेटी रामेश्वरी जाहिरे का छत्तीसगढ़ नगर सेना में चयन हुआ है. रामेश्वरी जाहिरे के पिता मालवाहक गाड़ी चलाते हैं. चयनित युवती, 7 महीने से तुस्मा गांव के युवा चिरंजीव साहू से निःशुल्क ट्रेनिंग ले रही थी. कड़ी मेहनत के बाद युवती को नगर सेना परीक्षा में सफलता मिली है. युवा चिरंजीव साहू की ट्रेनिंग से गरीब परिवार की बेटी रामेश्वरी जाहिरे को व्यापक लाभ मिला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

आपको बता दें, तुस्मा गांव के युवा चिरंजीव साहू, क्षेत्र के युवाओं को निःशुल्क में फिजिकल ट्रेनिंग, नगर सेना, पुलिस सहित अन्य परीक्षाओं में होने वाली भर्तियों के निःशुल्क ट्रेनिंग देते हैं. इससे पुलिस, आर्मी, नगर सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी फायदा भी मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!