Janjgir News : औराईकला गांव में 25 हेक्टेयर जमीन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया पौधरोपण

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत औराईकला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान 2.0 के अंतर्गत पौधरोपण किया और कहा कि पौधों को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। औराईकला गांव में जिला प्रशासन और प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 25 हेक्टेयर भूमि पर तीन चरणों में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे और पेड़ों की फेंसिंग, पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित इंडस्ट्रीज के द्वारा की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पहले चरण में मंगलवार को आम, करंज, आँवला, अर्जुन, शीशम, सफेद, काला सिरसा, पीपल, आकेसिया, कटहल जैसे छायादार और औषधीय महत्व के पौधे लगाए गए। वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, उद्योग प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!