JanjgirChampa Big News : जिले में फिर हुई चाकूबाजी, नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया गया, 4-5 लोगों पर हमला करने का आरोप

जांजगीर-चाम्पा. जिले में फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया गया है और 4-5 लोगों पर हमला करने का आरोप है. फिलहाल, घायल लड़के का इलाज जिला अस्प्ताल में चल रहा है. मामले में सारागांव पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दरअसल, स्कूल में किसी बात को लेकर छात्रों के 2 गुट में झगड़ा हुआ था. फिर बाद में फिर विवाद हुआ और एक गुट के लड़कों ने अन्य लड़कों को भी बुला लिया. यहां मारपीट हो रही थी. इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद घायल लड़का लहूलुहान हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है.

error: Content is protected !!