Sakti Arrest : जैजैपुर पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 37 सौ रुपये जुआरियों से जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरी दिगम्बर चंद्रा, पप्पू उर्फ प्रेमचंद, शिव रात्रे, दिलेश्वर चंद्रा, नीलमणि चंद्रा को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार पांचों जुआरी भोथिया और मलनी गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोथिया गांव में जुआ खेला जा रहा है. फिर पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 5 जुआरियों के कब्जे से 37 सौ रुपये को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!