Janjgir News : 30 वर्षीय महिला की जहर सेवन से हुई मौत, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, नेगुहडीह गांव की रहने वाली थी महिला

जजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगुहडीह गांव महिला लक्ष्मीन बाई कश्यप ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. निजी अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, 3 दिन पहले नेगुहडीह गांव की महिला लक्ष्मीन बाई कश्यप ने जहर सेवन कर ली थी. परिजन को इसकी जानकारी होने पर महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान महिला की आज सुबह मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिरकार महिला ने किस वजह से जहर का सेवन किया है ?

इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!