Sakti Arrest : रात्रि में घर घुसकर मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सक्ती. सक्ती पुलिस ने रात्रि में घर घुसकर मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपी अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास, रोशन सिंह प्रधान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, सक्ती के झूलकदम के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम बरेठ ने बताया कि बस स्टैंड के पास गुटखा खाने गया था. उसके पुराने दोस्त अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास, रोशन सिंह प्रधान देखकर उसे विवाद करने लगे, तब वह आगे चले गया. देर रात्रि में उसके घर अंदर आंगन में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां, पिता और भाई के साथ भी तीनों ने मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Mahanadi Flood : शिवरीनारायण में शबरी सेतु के ऊपर आया महानदी का पानी, आवागमन को बंद कराया गया, मौके पर अफसर पहुंचे, अलर्ट किया गया, बल तैनात...

मारपीट की वजह से उसे मां को चोट लगी है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे. जांच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास, रोशन सिंह प्रधान को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!