JanjgirChampa Arrest : मवेशी तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले 2 आरोपी त्रिवेंद्र यादव और शत्रुहन यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चारपहिया वाहन जब्त कर 5 मवेशी को बरामद किया है. दोनों आरोपी, बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि ससहा गांव में सड़क पर बैठे मवेशी को चारपहिया वाहन में भरा जा रहा है और पशु तस्करी की जा रही है. इस पर पुलिस ने दबिश दी और मौके पर जाकर देखा तो वाहन में 5 मवेशी भरे थे. दस्तावेज मांगने पर नहीं दे सके. इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!