Janjgir Accident Death : बाइक की ठोकर से महिला की मौत, पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में बाइक की ठोकर से 52 वर्षीय महिला पार्वती बाई बरेठ की मौत हो गई. जिला अस्पताल लेकर आने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में बाइक क्रमांक CG 11 BQ 3643 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, खोखरा गांव की महिला पार्वती बाई बरेठ, राशन सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी, तभी जांजगीर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!