Champa Ganesh Utsav News : रामेश्वरम की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, 20 फीट बाल गणेश की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन करने पहुंच रहे लोग

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में भालेराय मैदान के सामने रामेश्वरम की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा गणेश पंडाल बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां 20 फीट बाल गणेश की मनमोहक प्रतिमा बनाई गई है, जिनका दर्शन कर लोग भाव-विभोर हो रहे हैं. आकर्षक पंडाल को देखने और गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. शानदार लाइटिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, चाम्पा में गणेश उत्सव की बड़ी विरासत रही है. हालांकि, बदलते वक्त के साथ चाम्पा का गणेश उत्सव का माहौल पहले के लिहाज से कम हो गया था, लेकिन इस साल अनोखे अंदाज में रामेश्वरम की तर्ज पर बनाए गए 70 फीट ऊंचे विशाल पंडाल और बाल गणेश की मनमोहक 20 फीट की प्रतिमा ने चाम्पा के गणेश उत्सव की पुरानी यादें ताजा कर दी है. श्री सिद्धि विनायक समिति ने अलग अंदाज में चाम्पा में गणेश उत्सव की फिर से शुरुआत की है, जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!