Janjgir-Sakti Big News : दो सगी बहनों को सांप ने डसा, जिला अस्पताल जांजगीर में बड़ी बहन की मौत, खतरे से बाहर छोटी बहन, सक्ती जिले की हैं दोनों बहनें…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सांप के डसने से आहत हुई दो सगी बहनों में से 8 साल की बड़ी बहन साक्षी साहू की मौत हो गई है. जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने इलाज किया, फिर बड़ी बहन की मौत हो गई.

 



बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ले जाने से पहले झाड़फूंक कराया गया और इलाज कराने देरी से पहुंचने पर अंधविश्वास के चलते बच्ची की मौत हो गई. इधर, दूसरी बच्ची 4 साल की सृष्टि की हालत अभी बेहतर है और जिला अस्पताल जांजगीर में उसका इलाज चल रहा है. दोनों सगी बहन, सक्ती के बोईरडीह गांव के रहने वाली हैं. मामले में जांजगीर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!