Champa Murder : हंसिया से बुजुर्ग की हत्या, आरोपी भतीजा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस कर रही पूछताछ

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के कोटाडबरी में भतीजे ने हंसिया से हमला कर बुजुर्ग चाचा की हत्या कर दी. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीतपाल को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पुलिस की पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आ सकेगी.

 



पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग रामप्रसाद पाल की रक्तरंजित लाश, उसके घर के बाहर मिली. सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बुजुर्ग, अपने घर के बगल के मंदिर में पूजा करने जा रहा था. इस दौरान उसका भतीजा अजीतपाल आया और हंसिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस तरह पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीतपाल को हिरासत में ले लिया है और हत्या की वजह जानने उससे पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!