JanjgirChampa Big News : प्रधानपाठक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, …इस मामले में हुई गिरफ्तारी, पहले से थाना में दर्ज है 6 मामले…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक, अकलतरा क्षेत्र के परसदा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य 6 मामले पहले से दर्ज हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

दरअसल, थाना क्षेत्र पीड़िता महिला ने बताया कि नरियरा गांव का राजकुमार राठौर, सूनेपन का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ किया है. उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Child Death : नहर में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!