Sheorinarayan Car-Bike Accident : शिवरीनारायण के केरा रोड में कार ने बाइक को टक्कर मारी, 2 युवक घायल, टक्कर के बाद सड़क से उतरी कार…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक में सवार 2 युवकों को चोट आई है और टक्कर के बाद सड़क किनारे कार उतर गई. हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुड़पार गांव के विजय कश्यप और सिंघुल गांव के धनंजय केंवट, बाइक से शिवरीनारायण जा रहे थे. वे दोनों शिवरीनारायण से पहले केरा रोड मुख्य मार्ग में पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे में सड़क उतर गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

कार के ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है. बाइक में सवार दोनों युवकों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!