Akaltara Big News : NH-49 में तेज रफ्तार कार ने मवेशियों को रौंदा, 6 मवेशियों की मौत, 2 मवेशी घायल, कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के NH-49 में तेज रफ्तार कार ने 8 मवेशियों को चपेट में ले लिया. इसकी वजह से 6 मवेशियों की मौत हो गई, वहीं 2 मवेशी घायल है. पुलिस ने कार क्रमांक CG 13 BB 7381 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, अकलतरा के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने रोड में खड़े 8 मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में 6 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और 2 मवेशी घायल हो गए हैं. इधर, अकलतरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!