JanjgirChampa DeadBody : हसदेव नदी के एनीकट पर महिला की लाश मिली, नवागढ़ पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के भठली गांव में हसदेव नदी के एनीकट पर अज्ञात महिला की लाश मिली है. हसदेव नदी में लाश बह रही थी, जिसे ग्रामीणों ने गोविंदा और तालदेवरी गांव में देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद, बम्हनीडीह और बिर्रा पुलिस सक्रिय हुई और शव को बरामद करने की कवायद हुई.

 



फिर नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में एनीकट पर महिला का शव मिला. इसके बाद, नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को मर्च्युरी भिजवाया. फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हुई है और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!