Baheradih News : बहेराडीह में भब्य कलश यात्रा 8 अक्टूबर को, अंचल की महिलाएं और युवतियां होंगी शामिल

चाम्पा. ग्राम बहेराडीह स्थित दुर्गा चौंक में बुधवार 8 अक्टूबर को भब्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ होगा। कथा वाचक सक्ती जिले के सिरली गाँव के पंडित उत्तम मिश्रा होंगे।



कलश यात्रा के पश्चात् बेदी पूजन और ब्यास पूजन किया जायेगा और दूसरे दिन गुरुवार 9 अक्टूबर को कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा के द्वारा कथा महात्यम, परिक्षित जन्म और सृष्टि वर्णन कथा सुनाई जाएगी। यज्ञ समारोह के तीसरा दिन शुक्रवार 10 अक्टूबर को सती चरित्र, ध्रुव कथा भरत कथा, चौथा दिवस शनिवार 11 अक्टूबर को प्रहलाद कथा, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, पांचवा दिवस रविवार 12 अक्टूबर को सूर्यवंश वर्णन, रामावतार, कृष्ण जन्मोत्सव,

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

छठवा दिवस सोमवार 13 अक्टूबर को कृष्ण बाल लीला, कालिया दमन, गोवर्धन पूजा, सातवां दिवस मंगलवार 14 अक्टूबर को रास वर्णन, कंस वध रुखमणि मंगल, आठवा दिवस बुधवार 15 अक्टूबर को सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, चढ़ोत्री, नववां दिवस गुरुवार 16 अक्टूबर को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज का आयोजन किया जायेगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से रात्रि तक होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

error: Content is protected !!