JanjgirChampa Murder : 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर पहुंची अकलतरा पुलिस, तफ्तीश में जुटी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में हत्या की वारदात हुई है. धारदार हथियार से 50 वर्षीय व्यक्ति बालमुकुंद सोनी की हत्या हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची है और तफ्तीश कर रही है. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है.

 



दरअसल, कोटमीसोनार गांव में स्टेशन के पास 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी, अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था. बालमुकुंद, अविवाहित था. घर के बरामदे में खून से लथपथ उसकी लाश मिली है. घटना के वक्त उसकी बुजुर्ग मां दूसरे कमरे में थी. हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस जांच कर रही है. ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!