Akaltara Knife Attack : कोटगढ़ गांव में चाकूबाजी, युवक घायल, अकलतरा अस्पताल में भर्ती, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में चाकूबाजी हुई है और युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया है. घायल युवक मुकेश चौहान को अकलतरा CHC में भर्ती किया गया है. चाकूबाजी की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची और बदमाशों के बारे में पता लगाने जुटी हुई है.

 



दरअसल, कोटगढ़ गांव में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और बदमाशों के बारे में पूछताछ की. फिलहाल, 3-4 युवकों द्वारा चाकू मारने की बात सामने आई है. घायल युवक को अकलतरा CHC में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

युवक के हाथ और पैर में चोट लगी है. सबसे बड़ी बात यह है कि अकलतरा क्षेत्र में पहले भी चाकूबाजी की घटना हो चुकी है और चाकूबाजी का सिलसिला नहीं थम रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सक्ती दौरा कार्यक्रम... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!