Sakti Big News : सक्ती के रेल्वे स्टेशन के पास बाइक की चोरी का प्रयास, आरोपी को युवक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, युवक की सतर्कता से टली चोरी की घटना, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती के रेलवे स्टेशन के पास बाइक की चोरी का प्रयास करते आरोपी गोपी कुमार जांगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी गोपी कुमार जांगड़े के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 62 के तहत जुर्म दर्ज किया है. युवक उमा शंकर साहू की सतर्कता चोरी की घटना टली है. युवक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, सकरेलीकला गांव के उमा शंकर साहू ने बताया कि वह रेलवे विभाग में STBA के पद पर संविदा में काम करता है. वह अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन के पास खड़ी किया था. एक युवक उसकी बाइक के पास मास्क पहनकर लॉक खोलने की कोशिश कर रहा था. उसके आवाज देने वह शांत हो गया था. बाइक के पास जाने पर वहां से भागने लगा था. आरोपी गोपी कुमार जांगड़े को पकड़कर सक्ती पुलिस को सौंप दिया. इधर, पुलिस ने आरोपी गोपी कुमार जांगड़े को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!