Champa News : श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 5 दिसंबर को, मशहूर भजन प्रवाहक करेंगे शिरकत

चाम्पा. श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 5 दिसंबर को शाम 6:15 बजे से श्री श्याम मंदिर के सामने कुश वाटिका मोदी चौक चांपा में सिंघानिया परिवार चांपा द्वारा रखा गया है, जिसमें कोलकाता से श्याम जगत के मशहूर भजन प्रवाहक संजय मित्तल, अमोल शुभम, पंकज अग्रवाल संगम सोनी कृष्णनेहा, ऋतुराज अग्रवाल, समता अग्रवाल अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे. साथ ही भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, श्याम रसोई, इत्र वर्षा की व्यवस्था रखी गई है. सभी प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर बाबा श्याम के भव्य कीर्तन में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने.
कहते हैं, श्याम प्रभु का सच्चा दरबार है,
जो भव से ध्यावे उसका ही बेड़ा पार है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!