Adbhar News : नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित, मितानिनों की शॉल, श्रीफल देकर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा रात्रे, CMO बोधराम दिनकर ने किया सम्मानित, मितानिनों के चेहरे में दिखी खुशी

सक्ती. नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा रात्रे, सीएमओ बोधराम दिनकर, मितानिन जिला समन्वयक प्रदीप डनसेना मौजूद थे. अतिथियों के हाथों से 22 मितानिनों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर मितानिन काफी खुश नजर आए.

 



नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा रात्रे ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षद देवेंद्र कुमार पटेल, दीपेश रात्रे, गुलशन साहू भुवनेश्वर लहरे, कृष्णा गबेल, विनय रात्रे,नगर पंचायत के कर्मचारी गढ़ सहित लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!