Malkharouda News : छपोरा मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य वक्ता के रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर हुए शामिल, मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के छपोरा मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर शामिल हुए.

 



इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा मतदाता सूची केवल शुद्धिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें, नए मतदाताओं के नाम समय पर जुड़वाएँ, तथा गलत या दोहरी प्रविष्टियों को हटाने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि किसी मृत व्यक्ति का नाम, दूसरे स्थान पर दर्ज किसी व्यक्ति का नाम या गलती से जुड़े नामों को सूची से हटाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुनिश्चित के लिए आवश्यक है. अधिक से अधिक सही नामों का सम्मिलन और गलत नामों का निष्कासन ही इस अभियान का लक्ष्य है, और भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में...

बैठक में शक्ति केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये.

इस मंडल छपोरा के बैठक में मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू, मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज, छपोरा मंडल के वरिष्ठ नेता बाबूलाल डनसेना, छपोरा मंडल के न्यूवर्तमान अध्यक्ष बबलू मैत्री, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री देव कुमार साहू जी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त
error: Content is protected !!