Champa Knife Attack : चाकू से अधेड़ पर हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के बहेराडीह गांव में चाकू से अधेड़ मंगलूराम यादव पर हमला कर दिया. हमला से उसके गले के पास चोट आई है और उसे चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. वारदात के बाद आरोपी अधेड़ ओमप्रकाश यादव फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. चाम्पा पुलिस ने मौके से चाकू को बरामद किया है. आरोपी ओमप्रकाश यादव, शराब के नशे में था और जब सड़क से मंगलूराम जा रहा था तो उसने चाकू से हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!