JanjgirChampa News : यूसीमास राज्य प्रतियोगिता में जांजगीर-चाम्पा के बच्चों ने चैंपियन बनकर जीती ट्रॉफियां एवं बने यूसीमास ग्रेजुएट, योगिता साहू और आगमन अग्रवाल को मिली चैंपियन ट्रॉफी…

जांजगीर-चाम्पा. यूसीमास हेड आफिस द्वारा 12वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी 2026 (रविवार) को श्रीराम मंदिर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव भवन रायपुर में किया गया और फिर पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 1 हजार बच्चों ने भाग लिया एवं यूसीमास सदर बाजार सेन्टर चाम्पा, लिंक रोड सेन्टर और लोटस पब्लिक स्कूल जांजगीर यूसीमास सेंटर के संचालक संतोष धामेचा है, जिले से इस प्रतियोगिता में कुल 115 बच्चे शामिल हुए. पिछले दो महीनों से बच्चे ने प्रैक्टिस करते हुए बच्चों ने 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करके सभी को हैरत में डाल दिया. इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने खूब मेहनत की व चैंपियन बनकर ऐतिहासिक जीत हासिल की.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआरियों से 35 हजार 5 सौ 10 रुपये, 10 बाइक और 6 नग मोबाइल जब्त

चैंपियन ट्रॉफी – योगिता साहू व आगमन अग्रवाल ।
फर्स्ट रनरअप ट्रॉफी – नींव हिंदुजा, किरत आहूजा, मृत्युंजय गरहेवाल, अंशिका श्रॉफ, प्रशांत सोनी, पार्थ साहू
सेकण्ड रनरअप ट्रॉफी – आहना मरचट्टीवार, नव्या हिंदुजा, मो. हाकिम हसन, ।
थर्ड रनरअप ट्रॉफी – नव्य हिंदुजा, शौर्य सोनी, प्रेरणा झा, काव्या कश्यप, चित्रर्ती भारद्वाज, तन्मय अग्रवाल, गुंजन गौतम ।
फोर्थ रनरअप ट्रॉफी – नायरा हिंदुजा, आलोक सोनी, चंचल पाटले, रीवान लहरे, लक्ष्य अग्रवाल, ।
फिफ्थ रनरअप ट्रॉफी – प्रियांशु चंद्रा, अक्षिता कोरी, प्रियांशु मिरी, नव्या सोनी, श्रेयांशी खालखो, अंकिता राठौर ।
वहां पर सेंटर के 21 बच्चों को ग्रेजुएट होने पर मैडल व सर्टिफिकेट दिया गया. साथ ही, अन्य सभी बच्चों को इनके बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मेरिट एवं पार्टिसिपेशन ट्रॉफी प्रदान की गई. इन छोटे छोटे बच्चों में अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल कर हमारे जांजगीर-चाम्पा जिले को गौरान्वित किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Virodh : हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया, कहा, 'प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान'
error: Content is protected !!